रातभर करवटें बदलते हैं? डाइट में शामिल करें ये फूड्स, गहरी और सुकून भरी नींद मिलेगी

314559-nmc-recognition-2025-12-15t121652703

रात को नींद न आना आजकल एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है। जब पूरा घर चैन की नींद सो रहा हो और आप जागते रहें, तो बेचैनी और तनाव और बढ़ जाता है। अगर आप भी लंबे समय से नींद की कमी से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है।

मैग्नीशियम शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। यही हार्मोन हमारी बॉडी क्लॉक को नियंत्रित करता है और रात में गहरी नींद लाने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मैग्नीशियम रिच फूड्स, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप अच्छी और सुकून भरी नींद पा सकते हैं।

केला
केला सिर्फ पोटैशियम का ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे शरीर को आराम मिलता है और नींद बेहतर होती है। शाम के समय या हल्के स्नैक्स के तौर पर केला खाना फायदेमंद हो सकता है।

बादाम
अगर आप रोजाना 5 बादाम का सेवन करते हैं, तो यह अच्छी नींद में मदद कर सकता है। बादाम तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। कई बार ज्यादा स्ट्रेस की वजह से भी नींद नहीं आती। बादाम में मौजूद मैग्नीशियम दिमाग को शांत करने में मदद करता है।

पंपकिन सीड्स
नींद की समस्या से परेशान लोगों के लिए पंपकिन सीड्स भी बेहद फायदेमंद हैं। इनमें मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण में मदद करता है। सेरोटोनिन मूड को बेहतर बनाने, हंसने और नींद लाने में अहम भूमिका निभाता है।

Disclaimer:
प्रिय पाठक, यह खबर केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों का सहारा लिया गया है। किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी बदलाव से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

एक नज़र