Credit Card Holder Death: कार्डधारक की मौत के बाद बकाया रकम कौन चुकाएगा? परिवार पर नहीं आता बोझ, जानिए नियम

credit_card_feature-800x500

आज के दौर में क्रेडिट कार्ड लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और बाद में भुगतान जैसी सुविधाओं के कारण इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर क्रेडिट कार्ड होल्डर की अचानक मौत हो जाए और बिल बकाया रह जाए, तो उसकी वसूली कैसे होती है और क्या परिवार को यह रकम चुकानी पड़ती है?

क्रेडिट कार्ड होल्डर की मौत पर क्या होता है बकाया बिल का?
अगर दुर्भाग्यवश क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके क्रेडिट कार्ड का बकाया भुगतान परिवार से जबरन नहीं वसूला जाता। नियमों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने की जिम्मेदारी केवल कार्ड होल्डर की होती है, न कि उसके परिजनों की।

बैंक कैसे करता है बकाया रकम की वसूली
बैंक या कार्ड जारी करने वाली संस्था मृतक के नाम पर मौजूद निवेश, संपत्ति या अन्य एसेट्स से बकाया राशि की वसूली करती है। अगर कार्डधारक के नाम पर पर्याप्त संपत्ति उपलब्ध है, तो उसी से बैंक अपना पैसा वसूल लेता है। इस प्रक्रिया में परिवार पर किसी तरह का सीधा आर्थिक बोझ नहीं डाला जाता।

अगर एसेट्स कम पड़े तो क्या होगा?
यदि मृतक के नाम पर मौजूद संपत्ति या एसेट्स की वैल्यू क्रेडिट कार्ड के बकाया से कम होती है, तो बची हुई रकम को बैंक अपनी किताबों में बैड डेट या नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) के रूप में दर्ज कर लेता है। ऐसी स्थिति में भी परिवार से बकाया वसूली नहीं की जाती।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे तय करता है बैंक
क्रेडिट कार्ड जारी करने से पहले बैंक कई अहम पहलुओं की जांच करता है। सबसे पहले यह देखा जाता है कि आवेदक की मासिक आय कितनी है और उसकी नौकरी या पेशा कितना स्थिर है। आय और जॉब प्रोफाइल के आधार पर शुरुआती लिमिट तय की जाती है।

क्रेडिट स्कोर का होता है बड़ा रोल
बैंक आपके क्रेडिट स्कोर को भी खास तवज्जो देता है। क्रेडिट स्कोर इस बात का संकेत होता है कि आप समय पर अपने लोन और बिल का भुगतान करते हैं या नहीं। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर ज्यादा क्रेडिट लिमिट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

खर्च करने की आदतें भी हैं अहम
इसके अलावा बैंक आपके खर्च करने के पैटर्न को भी समझता है। अगर आप जिम्मेदारी से खर्च करते हैं और समय पर बिल चुकाते हैं, तो बैंक भविष्य में आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकता है।

 

एक नज़र