छोटा सा मसाला, बड़े फायदे… पाचन से लेकर वजन, स्किन और शुगर कंट्रोल तक अजवाइन का पानी करता है कमाल

34-82

हम सुबह की शुरुआत क्या खाकर या पीकर करते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। भारतीय रसोई में मौजूद अजवाइन ऐसा ही एक देसी मसाला है, जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अजवाइन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अगर इसे पानी में भिगोकर या उबालकर पिया जाए, तो यह शरीर के लिए एक नेचुरल ‘सुपरफूड’ की तरह काम करता है। रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में राहत मिल सकती है।

पाचन तंत्र को रखे मजबूत

अजवाइन का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी परेशानियों में राहत देता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट साफ रहता है और दिनभर हल्कापन महसूस होता है।

वजन घटाने में मददगार

जो लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं, उनके लिए अजवाइन का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

शरीर का नेचुरल डिटॉक्स

अजवाइन पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से साफ रखता है।

ब्लड शुगर और हार्मोन बैलेंस

अजवाइन का पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है। साथ ही यह हार्मोनल असंतुलन से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

सूजन और इंफेक्शन में राहत

अजवाइन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद करते हैं। हाथ-पैरों की सूजन से राहत के साथ यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी सहायक है।

स्किन और बालों के लिए वरदान

अजवाइन का पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा साफ होती है और नेचुरल ग्लो आता है। बालों की ड्राईनेस कम होती है और बाल मजबूत व हेल्दी बनते हैं।

ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी

  • 1–2 चम्मच अजवाइन लें
  • रातभर पानी में भिगो दें या हल्का उबाल लें
  • सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं
  • स्वाद के लिए इसमें नींबू या थोड़ा शहद मिला सकते हैं

एक नज़र