30 साल बाद शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
शनि ज्योतिष शास्त्र में सबसे क्रूर और प्रभावशाली ग्रहों में गिने जाते हैं। ग्रह शनि का गोचर न केवल राशि और नक्षत्रों को प्रभावित करता है, बल्कि समय-समय पर इसका उदय और अस्त भी महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 में शनि मीन राशि में चाल बदलकर उदय होंगे। इस स्थिति में शनि की ऊर्जा बेहद शक्तिशाली मानी जाती है और इसका असर मेष से लेकर मीन राशि तक देखा जा सकता है।
शनि के इस उदय से कुछ राशियों की किस्मत पर खास प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए ये समय बेहद शुभ रहेगा और कौन-कौन से क्षेत्र में उन्हें लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि: कर्म और सफलता में बढ़ोतरी
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का उदय लाभकारी रहेगा। शनि आपके 10वें भाव (कर्म भाव) में उदित होंगे। नौकरी बदलने या नई नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। पिता के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा।
उपाय: हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
तुला राशि: कानूनी मामलों और स्वास्थ्य में लाभ
तुला राशि वालों के लिए शनि की उदय चाल बेहद शुभ मानी जा रही है। शनि आपके छठे भाव में उदित होंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार और कर्ज से राहत मिलने के योग हैं। आपके विरोधी भी आपके आगे झुक सकते हैं।
उपाय: शनिवार के दिन पक्षियों (खासकर कौवों) को दाना खिलाएं।
मकर राशि: व्यापार और आत्मविश्वास में वृद्धि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। ऐसे में शनि के उदय से आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे। आपके सभी प्रयास सफल होंगे और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय को नया स्तर देने का समय अच्छा रहेगा। छोटी या विदेशी यात्राओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि और साहस बढ़ेगा।
उपाय: काली उड़द की दाल का दान करना लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी पूर्णतया सटीक होने का दावा नहीं करती। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
