ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन आज

maxresdefault

लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन आज आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में देश भर के उलेमा और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। जन्नत उल बकी मदीना में रौज़ों के पुनर्निर्माण के संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा। इस दौरान शिया मुसलमानों के लिए अलग कमीशन और आबादी के अनुपात में हक की मांग की जाएगी। शिया मुसलमानों के लिए नौकरियों में आरक्षण की मांग भी की जाएगी। संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व पर चर्चा होगी। इसके अलावा, आतंकवाद की निंदा, हिजाब पर रोक के विरोध और वक़्फ़ बोर्ड भ्रष्टाचार पर विचार किया जाएगा।

एक नज़र