OnePlus का बड़ा झटका! लॉन्च के मुकाबले ₹12,000 तक महंगे हुए ये AI स्मार्टफोन, फिर बढ़ीं कीमतें

oneplus-smartphones_178400302971

नई दिल्ली: स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। OnePlus ने एक बार फिर अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने OnePlus 15R, OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 के सभी प्रमुख वेरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इनमें सबसे बड़ा इजाफा OnePlus 15R में हुआ है, जिसकी कीमत लॉन्च के मुकाबले अब ₹12,000 तक बढ़ चुकी है।

कंपनी पिछले कुछ महीनों से अपने स्मार्टफोनों की कीमतों में लगातार संशोधन कर रही है। ताजा बढ़ोतरी के बाद कुछ मॉडल ₹2,000, ₹3,000 और ₹5,000 तक महंगे हो गए हैं। ऐसे में नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले अपडेटेड कीमतों की जानकारी लेना जरूरी हो गया है।

OnePlus 15R की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

OnePlus 15R के सभी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में ₹5,000 का इजाफा किया गया है। अब 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 में मिलेगा, जबकि इसकी पहले की कीमत ₹54,999 थी। लॉन्च के समय यही मॉडल ₹47,999 में पेश किया गया था।

इसी तरह 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 से बढ़कर ₹64,999 हो गई है। वहीं 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹66,999 में उपलब्ध होगा, जिसकी पहले कीमत ₹61,999 थी।

OnePlus 15R के प्रमुख फीचर्स

OnePlus 15R में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,400mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, Android 16 आधारित OxygenOS 16, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कई AI फीचर्स मौजूद हैं।

OnePlus Nord 6 भी हुआ महंगा

OnePlus ने Nord 6 सीरीज की कीमतों में भी इजाफा किया है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 से बढ़कर ₹44,999 हो गई है। वहीं 12GB रैम + 256GB मॉडल अब ₹50,999 में मिलेगा, जिसकी पहले कीमत ₹47,999 थी।

लॉन्च प्राइस की तुलना में Nord 6 सीरीज की कीमत अब ₹6,000 तक बढ़ चुकी है।

OnePlus Nord 6 के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,800mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 5G सपोर्ट और Android 16 आधारित OxygenOS दिया गया है।

OnePlus Nord CE 6 की कीमत भी बढ़ी

OnePlus Nord CE 6 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 से बढ़ाकर ₹35,999 कर दी गई है। वहीं 8GB रैम + 256GB मॉडल अब ₹39,999 में मिलेगा, जिसकी पहले कीमत ₹36,999 थी। यानी इस मॉडल में ₹2,000 और ₹3,000 तक की बढ़ोतरी की गई है।

Nord CE 6 में मिलते हैं ये फीचर्स

OnePlus Nord CE 6 में 6.77 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है। फोन में 7,100mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित OxygenOS दिया गया है।

 

एक नज़र