बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की गर्जना, 6 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अब दिखी कमाई की रफ्तार में सुस्ती

border-2-4-1769607490

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असर दिखाया है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने महज 6 दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, शुरुआती उछाल के बाद अब फिल्म की रोजाना कमाई की रफ्तार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ओपनिंग से ही मजबूत पकड़
फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 36.50 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 54.50 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

गणतंत्र दिवस पर रिकॉर्ड कमाई
26 जनवरी की छुट्टी ने फिल्म की कमाई को और रफ्तार दी। चौथे दिन यानी गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर 2 ने 59 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा एक दिन का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवें दिन कमाई में गिरावट आई और आंकड़ा 20 करोड़ रुपये तक सिमट गया।

छठे दिन धीमी पड़ी रफ्तार
छठे दिन फिल्म ने शाम 6 बजे तक भारत में 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की। सेकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अब तक बॉर्डर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 205.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

वीकेंड कलेक्शन में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
ओपनिंग वीकेंड के मामले में बॉर्डर 2 ने विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का वीकेंड प्रदर्शन मौजूदा समय की सबसे मजबूत ओपनिंग में शामिल हो चुका है।

1997 की क्लासिक का दमदार सीक्वल
बॉर्डर 2, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे टी-सीरीज तथा जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहानी एक बार फिर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और लोंगेवाला संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फैंस के साथ सनी देओल ने मनाया जश्न
फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है और फैमिली ऑडियंस खासतौर पर फिल्म को पसंद कर रही है। हाल ही में बॉर्डर 2 की पूरी स्टारकास्ट मुंबई के एक सिनेमाघर में अचानक पहुंची, जहां फैन्स के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया गया। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पहले हफ्ते के बाद बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।

 

एक नज़र