लखनऊ में घना कोहरा बना आफत, लो विजिबिलिटी के चलते एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा, उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

Low-Visibility-Hits-Flight-Operations

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह थोड़ी देर की धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। धुंध और बादलों की चादर छा जाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर हवाई, रेल और सड़क यातायात पर देखने को मिला। कई इलाकों में सुबह से ही वाहन रेंगते नजर आए, वहीं एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर सुबह के समय विजिबिलिटी काफी नीचे गिर गई। एयरपोर्ट पर कैट-3बी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम मौजूद होने के बावजूद एयर इंडिया का एक विमान लैंड नहीं कर सका। विमान ने आसमान में कई चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल न होने पर उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-2171 दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी। घने कोहरे के कारण पायलट ने कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन दृश्यता बेहद कम होने के चलते आखिरकार विमान को वापस दिल्ली भेजना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य उड़ानें भी देरी से पहुंचीं।

मौसम की मार रेल यातायात पर भी पड़ी। लखनऊ से नई दिल्ली और नई दिल्ली से लखनऊ चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में भी सुबह के समय कोहरा और लो विजिबिलिटी बने रहने की संभावना है।

एक नज़र