यूपी में शुरू होगा मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम, 23 जिलों में ज्वार-बाजरा के साथ मिलेगा राशन

ration-1767836269380

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस योजना के तहत सभी जिलों में कोटे की दुकानों पर मुफ्त राशन मिलेगा। सरकार ने 23 जिलों में अलग व्यवस्था कर ज्वार और बाजरा भी वितरित करने का निर्णय लिया है।

कौन से जिलों में विशेष राशन मिलेगा
23 जिलों में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, संभल, उन्नाव और बुलंदशहर शामिल हैं। इन जिलों के प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलो गेहूं, 11 किलो चावल और 10 किलो ज्वार-बाजरा दिया जाएगा।

अन्य जिलों में राशन वितरण
प्रदेश के शेष जिलों में प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मुफ्त वितरित किए जाएंगे।

राशन वितरण का समय और प्रक्रिया
कार्डधारक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कोटे की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत की बड़ी पहल मानी जा रही है।

 

एक नज़र