Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें ये आसान उपाय, जीवन में बढ़े सफलता और खुशहाली

Vishnu-puja-à¤_-1767789133633

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गुरुवार (बृहस्पतिवार) का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना गया है। इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने और कुछ खास गुरुवार के उपाय करने से जीवन में सफलता, खुशहाली और धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

पीले रंग का महत्व और पूजा की तैयारी
गुरुवार के दिन पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है। पूजा में पीले कपड़े पहनें और माथे पर हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

केले के पेड़ की पूजा से मिले आशीर्वाद
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। सबसे पहले पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें, शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हल्दी, चने की दाल व गुड़ चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

धन की देवी की प्रसन्नता के लिए उपाय
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते समय अपराजिता के फूल अर्पित करें और “ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद इन फूलों को तिजोरी या पर्स में रखने से धन की देवी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।

गुरुवार को अर्पित करने योग्य चीजें और दान
इस दिन भगवान विष्णु को हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। इनका दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, आटे की लोई में हल्दी, चने की दाल और गुड़ मिलाकर गाय को खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

 

एक नज़र