कहीं Inactive तो नहीं हो गया आपका PAN Card? मिनटों में ऐसे करें स्टेटस चेक, वरना फ्रीज हो सकता है बैंक अकाउंट
नई दिल्ली। आधार, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्रों का इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के कामों में करते रहते हैं, इसलिए उनका स्टेटस आमतौर पर पता रहता है। लेकिन PAN Card ऐसा दस्तावेज है, जो ज्यादातर सिर्फ वित्तीय कामों में ही उपयोग होता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोगों को यह तक नहीं पता होता कि उनका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं।
इनएक्टिव या ‘डेड’ हो सकता है PAN Card
कुछ खास परिस्थितियों में पैन कार्ड इनएक्टिव या अमान्य भी हो सकता है। अगर आपने ऐसे पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लिया, तो परेशानी बढ़ सकती है। इसके चलते आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है, लेनदेन रुक सकता है और भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई तक का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए जरूरी है समय-समय पर PAN स्टेटस चेक करना
विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ समय के अंतराल पर पैन कार्ड का स्टेटस जरूर जांचते रहना चाहिए। राहत की बात यह है कि इसके लिए न तो किसी एजेंट की जरूरत है और न ही कोई ऐप डाउनलोड करना पड़ता है। सरकारी पोर्टल पर कुछ ही मिनटों में आप खुद पैन कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
घर बैठे ऐसे करें PAN Card का स्टेटस चेक
PAN कार्ड का स्टेटस चेक करना बेहद आसान है। मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर से आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद ‘Verify Your PAN’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां PAN नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को एंटर करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर तुरंत दिख जाएगा कि आपका PAN Card Active, Inactive या Invalid है।
एक क्लिक आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है
अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव दिखता है, तो तुरंत जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे एक्टिव कराना बेहद जरूरी है। समय रहते जांच आपको बैंक अकाउंट फ्रीज होने और कानूनी झंझट से बचा सकती है।
