एक ही चाय बार-बार गर्म करने से शरीर को होता है बड़ा नुकसान, एक्सपर्ट ने बताई चेतावनी

Indian-Tea-Recipes1

नई दिल्ली। चाहे ठंड हो या गर्मी, चाय की चाहत लोगों में हमेशा बनी रहती है। सुबह से शाम तक कई बार चाय पीने का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन अक्सर चाय थोड़ी ही देर में ठंडी हो जाती है। इसलिए कई लोग चाय को फिर से गर्म करके पीते हैं। यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन विशेषज्ञ शुभंकर मिश्रा ने अपने पॉडकास्ट में कहा है कि चाय को दोबारा गर्म करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो आपके शरीर में धीरे-धीरे कई बदलाव दिखाई देने लगेंगे।

दोबारा गर्म करने से चाय में क्या बदलाव आता है?
विशेषज्ञ का कहना है कि चाय को दोबारा गर्म करने पर उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट घटने लगते हैं और टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे चाय का स्वाद बदलकर कड़वा हो जाता है और पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है। साथ ही गैस जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं।

चाय गर्म करने से होने वाले नुकसान
पॉडकास्ट में बताया गया कि दूध वाली चाय को दोबारा गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए चाय को ताजा बनाकर पीना सबसे सही माना जाता है। अगर चाय को 10 मिनट के अंदर दोबारा गर्म किया जाए तो नुकसान कम हो सकता है, लेकिन देर से गर्म करने पर जोखिम बढ़ जाता है।

पोषक तत्वों का नुकसान
चाय को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व, खासकर एंटीऑक्सीडेंट, नष्ट हो जाते हैं और चाय लाभ की बजाय हानि करने लगती है।

स्वाद में बदलाव
ठंडी हुई चाय को फिर गर्म करने पर टैनिन ऑक्सीडाइज हो जाता है, जिससे चाय का स्वाद कड़वा हो जाता है।

एसिडिटी और गैस की समस्या
टैनिन बढ़ने से पेट में एसिडिटी, गैस, सीने में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

बैक्टीरिया का खतरा
यदि चाय कमरे के तापमान पर दो घंटे से अधिक रखी हो, खासकर दूध वाली चाय, तो उसे पीना खतरनाक हो सकता है। इससे पेट में संक्रमण या उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैफीन बढ़ सकता है
चाय को दोबारा गर्म करने पर कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे घबराहट, बेचैनी और नींद में खलल जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

चाय को सुरक्षित तरीके से गर्म करने के उपाय
अगर चाय को फिर से गर्म करना ही हो तो तुरंत बनी चाय को थोड़ी देर बाद गर्म करना बेहतर माना जाता है।
चाय को सीधे गैस पर गर्म करने की बजाय, कप को गर्म पानी वाले बर्तन में रखकर धीरे-धीरे गुनगुना करें।
चाय को बार-बार गर्म करने की बजाय थर्मस में रखकर गर्म बनाए रखना अधिक सुरक्षित विकल्प है।

एक नज़र