शनि दोष से परेशान हैं? शनिवार को शिवलिंग पर अर्पित करें काले तिल, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर और बदलेगी तकदीर

shani-mangal-yuti_019d49e527a5bc

भोलेनाथ हिन्दू धर्म के त्रिदेवों में से एक हैं और उन्हें शुभकारी देवता माना जाता है। शिव जी जीवन और मृत्यु के चक्र के नियंत्रक माने जाते हैं, वहीं वे संहारक और पुनर्निर्माता भी हैं। हर असंभव कार्य को संभव करने की शक्ति रखने वाले महादेव का आशीर्वाद जीवन में आने वाली परेशानियों का समाधान कर सकता है।

शनि दोष से मुक्ति के लिए शिव आराधना
कई बार व्यक्ति कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं पा पाता और जीवन में परेशानियों का सिलसिला बढ़ता जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका मुख्य कारण शनि ग्रह की बुरी दृष्टि या शनि दोष हो सकता है। शनि दोष से मुक्ति के लिए महादेव की आराधना करना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।

काले तिल से शिव पूजा से दूर होंगे शनि दोष
शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और वे भोलेनाथ के परम भक्त हैं। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से शनि दोष और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह छोटा सा उपाय आपके जीवन की बड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है।

साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी राहत
सच्चे मन और श्रद्धा से शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया के बुरे प्रभाव दूर होते हैं। काले तिल को शनि की सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस उपाय से कुंडली के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में संतुलन आता है।

शिवलिंग पर इस दिन अर्पित करें काले तिल
शनि दोष से राहत पाने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें कुछ काले तिल डालें। इसके बाद शिवालय जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। इसके अलावा प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि पर भी काले तिल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा
शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से केवल ग्रह दोष ही नहीं दूर होते, बल्कि मन को भी शांति मिलती है। यदि आपके कार्य नहीं बन रहे हैं या घर में तनाव है, तो शिव जी को श्रद्धा और विश्वास के साथ काले तिल अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और मुश्किल घड़ी में आपको संघर्ष करने की शक्ति मिलेगी।

 

एक नज़र