Maharashtra Politics: शरद पवार का बड़ा बयान, सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM पद और NCP विलय पर कही ये बात

sharad-pawar-1769831487

बारामती से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। एनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार ने दोनों एनसीपी पार्टियों के विलय और सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपथ को लेकर अहम बयान दिया। शरद पवार ने साफ किया कि सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के निर्णय के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

शरद पवार ने कहा क्या?
बारामती में मीडिया से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा, “सुनेत्रा पवार के आज डिप्टी CM के रूप में शपथ लेने की कोई जानकारी मुझे नहीं है। यह फैसला उनकी पार्टी ने ही लिया होगा।” उन्होंने बताया कि दोनों एनसीपी के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले चार महीने से चर्चा चल रही थी और 12 तारीख को सार्वजनिक घोषणा की योजना थी, लेकिन अजित पवार के निधन के बाद यह चर्चा अब रुकावट में बदल सकती है।

अजित पवार की याद में भावुक हुए शरद पवार
शरद पवार ने अजित पवार को याद करते हुए कहा, “अजित पवार एक सक्षम और प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने जनता के लिए निरंतर काम किया। उनके जाने से हम सभी को गहरा सदमा लगा है। हमें उनके मूल्यों और कार्यशैली को आगे बढ़ाना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत को आगे ले जाएगी।”

उपमुख्यमंत्री पद पर नाराजगी का संकेत
सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार के विधायक दल का नेता बनने और तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को लेकर पवार परिवार में नाराजगी है। परिवार कुछ दिनों तक इंतजार करने के पक्ष में था। शरद पवार ने बताया कि अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा और उनके बेटे परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे, लेकिन बारामती से शपथ ग्रहण के लिए रात में निकलने का फैसला बिना उन्हें बताए किया गया।

राजनीतिक स्थिति और आगे का रास्ता
शरद पवार ने यह भी कहा कि पार्टी में कुछ लोगों जैसे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने इस पहल में भूमिका निभाई होगी। उनकी राय में, अजित पवार के निधन के बाद NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा में रुकावट आ सकती है।

 

एक नज़र