7 फरवरी से शुरू हुआ जश्न-ए-मोहब्बत, रोज डे के साथ आया Valentine’s Week, यहां नोट करें पूरा शेड्यूल

Valentines-Week-2026-1770431689608_v

नई दिल्ली। फरवरी का महीना आते ही प्यार का रंग हर तरफ छा जाता है। Valentine’s Week की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से हो चुकी है, लेकिन अक्सर लोग यह भूल जाते हैं कि किस दिन कौन-सा डे मनाया जाता है। कहीं टेडी डे पर चॉकलेट तो कहीं प्रपोज डे पर गुलाब देने की कन्फ्यूजन आम है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं जश्न-ए-मोहब्बत यानी Valentine’s Week का पूरा और आसान शेड्यूल, ताकि प्यार के इस हफ्ते का कोई दिन मिस न हो।

रोज डे से हुई Valentine’s Week की शुरुआत
Valentine’s Week का आगाज 7 फरवरी को रोज डे से होता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने दिल की भावनाएं जाहिर करते हैं। लाल गुलाब प्यार और जुनून का प्रतीक माना जाता है, जबकि पीला गुलाब दोस्ती और सफेद गुलाब शांति और सादगी का संदेश देता है। यह दिन रिश्तों में ताजगी और मिठास घोलने का पहला कदम होता है।

प्रपोज डे पर दिल की बात कहने का मौका
8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है, जो अपने दिल की बात अब तक नहीं कह पाए हैं। इस दिन लोग अपने खास व्यक्ति के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं और साथ निभाने का प्रस्ताव रखते हैं।

चॉकलेट डे से रिश्तों में घुलती है मिठास
9 फरवरी को चॉकलेट डे आता है। प्यार के इजहार के बाद इस दिन रिश्तों में मिठास भरने की परंपरा है। लोग एक-दूसरे को पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, जो खुशियों के साथ रिश्तों की कड़वाहट को भी दूर करने का प्रतीक मानी जाती है।

टेडी डे पर मासूम एहसासों का इजहार
10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। टेडी बियर मासूमियत, अपनापन और कोमल भावनाओं का प्रतीक है। इस दिन दिया गया टेडी यह एहसास दिलाता है कि आप भले दूर हों, लेकिन आपकी यादें हमेशा साथ हैं।

प्रॉमिस डे पर रिश्तों को मिलता है भरोसा
11 फरवरी को प्रॉमिस डे आता है। इस दिन सिर्फ तोहफे नहीं, बल्कि एक-दूसरे से किए गए वादे अहम होते हैं। कपल्स सच्चे प्यार, ईमानदारी और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं, जो रिश्ते की नींव को मजबूत करता है।

हग डे पर बिना शब्दों के होता है इजहार
12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। एक सच्ची झप्पी बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाती है। यह दिन भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने और अपने पार्टनर को सुरक्षा और अपनापन महसूस कराने का होता है।

किस डे पर प्यार का सबसे नजदीकी अहसास
13 फरवरी को किस डे आता है। वेलेंटाइन डे से ठीक पहले मनाया जाने वाला यह दिन प्यार को जाहिर करने का सबसे निजी और भावनात्मक तरीका माना जाता है। यह दिन भरोसे, सम्मान और गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।

वेलेंटाइन डे पर प्यार का जश्न चरम पर
14 फरवरी को Valentine’s Day मनाया जाता है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। संत वेलेंटाइन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह दिन प्रेम की जीत का प्रतीक है। कपल्स डेट पर जाते हैं, सरप्राइज प्लान करते हैं और एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताते हैं।

 

एक नज़र