JEE Advanced 2026: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी

sarkari-naukri-9-1776762007

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार निर्धारित तारीख से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और लेट फीस डेडलाइन
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 तय की गई है। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन करने की सुविधा 4 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) उपलब्ध रहेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध JEE Advanced 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट कर देना होगा और अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन (Eligibility)
जेईई एडवांस्ड 2026 में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो जेईई मेन में टॉप 2,50,000 रैंक की सूची में शामिल होंगे। यह परीक्षा आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और इसके लिए चयन प्रक्रिया काफी कड़ी होती है।

आवेदन शुल्क की जानकारी
भारतीय उम्मीदवारों के लिए शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है।
अन्य सभी सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 3200 रुपये रखा गया है।

ओसीआई/पीआईओ श्रेणी के लिए भी शुल्क संरचना अलग है। वहीं, विदेशी उम्मीदवारों के लिए शुल्क डॉलर में निर्धारित किया गया है, जिसमें सार्क देशों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर और गैर-सार्क देशों के लिए 200 अमेरिकी डॉलर तय किए गए हैं।

परीक्षा कब होगी
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा।

विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पहले से जारी
अधिकारियों के अनुसार विदेशी नागरिकों और OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से ही जारी है, जिसकी अंतिम तिथि भी 2 मई 2026 तय की गई है, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन 4 मई तक किया जा सकेगा।

 

एक नज़र