केला खाने का सही समय: जानें कब खाएं, कब बचें
केला एक ऐसा सुपरफूड है जो पूरे साल उपलब्ध रहता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसे किसी भी वक्त खाने से लाभ नहीं मिलता; सही समय और तरीका जानना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, केले का सेवन सही समय पर करने से पाचन, ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य सभी पर सकारात्मक असर पड़ता है।
केला खाने का सबसे सही समय
सुबह के नाश्ते में:
केला खाली पेट खाने की बजाय ओट्स, दलिया या दूध के साथ लेना सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
एक्सरसाइज से पहले:
वर्कआउट से 30 मिनट पहले केला खाना “इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर” का काम करता है और मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने में मदद करता है।
शाम के नाश्ते में:
दोपहर और रात के खाने के बीच जब भूख कम होती है, तब केला एक हेल्दी ऑप्शन होता है। यह जंक फूड की क्रेविंग को कम करता है और हल्का-फुल्का स्नैक उपलब्ध कराता है।
कब केला खाने से बचें
खाली पेट:
खाली पेट केला खाने से ब्लड में कैल्शियम-मैग्नीशियम का संतुलन बिगड़ सकता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम अधिक होता है।
रात के समय:
केले की ठंडी तासीर से बलगम, खांसी या सर्दी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
सोने से ठीक पहले:
केला पचने में भारी होता है और पेट में भारीपन महसूस करा सकता है।
केला खाने के प्रमुख फायदे
1. तुरंत ऊर्जा का स्रोत:
केला कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर (सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज) से भरपूर होता है। एथलीट और वर्कआउट करने वाले इसे पहले या बाद में खाते हैं।
2. पाचन सुधार:
केले में पेक्टिन फाइबर होता है, जो कब्ज दूर करता है और पेट के गुड बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
3. दिल की सेहत:
केला पोटेशियम का उत्कृष्ट स्रोत है, जो सोडियम के असर को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
4. तनाव और मूड में सुधार:
केले में ट्रिप्टोफैन होता है, जिसे शरीर सेरोटोनिन में बदलता है। इसे खाने से तनाव कम होता है और नींद बेहतर आती है।
5. वजन नियंत्रण:
मध्यम आकार का केला लगभग 100-110 कैलोरी का होता है। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है और फालतू स्नैकिंग रोकता है।
6. एनीमिया में लाभकारी:
केले में आयरन भी होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और खून की कमी दूर करने में मदद करता है।
