प्रयागराज में माघ मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया:
प्रयागराज में माघ मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है, जिसमें पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर भारी जनसमूह उमड़ पड़ा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु उत्साहपूर्वक स्नान कर रहे हैं।
ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगा ली है। अनुमान है कि इस पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 4 बजे से हो गई है।
यह माघ मेला 75 वर्षों बाद एक दुर्लभ शुभ संयोग लेकर आया है, जिसमें श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करेंगे। लगभग 20-25 लाख कल्पवासी आगामी एक माह तक इस मेले में प्रवास करेंगे।
