Motorola Razr Fold लॉन्च: 8.1-इंच की विशाल फोल्डेबल स्क्रीन, 50MP ट्रिपल कैमरा और AI फीचर्स के साथ आया Motorola का दमदार 5G फोन
नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है और अब मोटोरोला ने भी इसमें बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन Motorola Razr Fold से पर्दा उठा दिया है। इस फोन को बुधवार को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) में पेश किया गया। Razr Flip के बाद यह मोटोरोला का दूसरा फोल्डेबल डिवाइस है, जिसे कंपनी ने फ्लेक्सिबल लेआउट और स्मार्ट इंटरफेस के साथ खास तौर पर डिजाइन किया है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन में प्रीमियम लुक
Motorola Razr Fold को पैंटोन ब्लैकेन्ड ब्लू और पैंटोन लिली व्हाइट जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें राउंड कॉर्नर, मजबूत हिंज और स्टाइलिश रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो मोटोरोला के मौजूदा स्मार्टफोन डिजाइन से मेल खाता है।
8.1-इंच LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले का दम
इस फोल्डेबल फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला 8.1-इंच का LTPO इनर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बाहर की ओर 6.6-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। बाहरी स्क्रीन पर फ्रंट कैमरे के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया गया है, वहीं इंटरनल डिस्प्ले के एक कोने में सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। खास बात यह है कि डिवाइस Moto Pen Ultra स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है।
AI फीचर्स से लैस स्मार्ट एक्सपीरियंस
Motorola Razr Fold में ऑन-डिवाइस AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर की जरूरतों के हिसाब से इंटरफेस और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन यूजर की लाइफस्टाइल के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से जबरदस्त फोटोग्राफी
कैमरा सेगमेंट में भी यह फोल्डेबल फोन काफी दमदार है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। कवर स्क्रीन पर 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इंटरनल डिस्प्ले पर 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
