जुड़ियो मॉल के पास टैक्सी स्टैंड पर अभियान चलाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़:लखनऊ तालकटोरा : राजाजीपुरम में हुरदंगियों, शराबियों और संदिग्धों पर पुलिस का सख्त अभियान थाना तालकटोरा क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने राजाजीपुरम स्थित जुड़ियो मॉल के पास और टैक्सी स्टैंड पर हुरदंगियों, शराबियों व संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की और कड़ी हिदायत दी। टैक्सी स्टैंड परिसर के रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई, उपनिरीक्षक शुभम सिंह, कांस्टेबल बलवंत और कांस्टेबल आकाश इस अभियान में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
