नीरज ने अमेरिकी बॉक्सर को रिंग में

0a_1766316795

दुबई में मिसफिट्स बॉक्सिंग इवेंट में नीरज गोयत ने अमेरिका के एंथनी टेलर को हराया. दोनों के बीच फाइट के बाद भी तनाव रहा एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिका बॉक्सर नीरज पर पानी की बोतल फेंकते दिखा. गोयत ने भारत की ताकत का जवाब रिंग में दिया

मुक्केबाजी का खेल जोश और गरम मिजाज का माना जाता है. इसका नजारा देखने को मिला दुबई में मिसफिट्स बॉक्सिंग इवेंट के दौरान. रिंग के अंदर और बाहर माहौल गर्म हो गया जब भारत के नीरज गोयत और अमेरिका के एंथनी टेलर की दुबई में मिसफिट्स बॉक्सिंग इवेंट के बाद भिड़ंत हो गई. गोयत ने फाइट में शानदार जीत दर्ज की और जजों ने उन्हें सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया. लड़ाई के बाद भी दोनों के बीच तनाव खत्म नहीं हुआ. कैमरों ने दोनों को बैकस्टेज में बहस करते हुए पकड़ा, जिससे जीत के बाद माहौल और बिगड़ गया.

फाइट से पहले भी माहौल तनावपूर्ण था क्योंकि टेलर ने भारत और उसकी बॉक्सिंग क्षमता का मजाक उड़ाया था. फाइट शुरू होते ही गोयत ने टेलर को करारा जवाब दिया. भारतीय प्रो बॉक्सर ने छह राउंड तक टेलर की आक्रामकता को काबू में रखा और स्कोरकार्ड्स पर 59-55, 58-56 और 60-54 से जीत हासिल की. इसके बाद बैकस्टेज में मेडिकल रूम में टेलर ने गोयत से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन गोयत ने मना कर दिया. इस पर टेलर भड़क गया, उसने बोतल फेंकी और गाली दी, फिर सिक्योरिटी ने दोनों को अलग किया 

इस घटना से गोयत का कैंप भी नाराज हो गया कि टेलर को कमरे में आने कैसे दिया गया. बाद में गोयत ने कहा, ‘इस अमेरिकी ने मुझे कम आंका था. मैं बस कहना चाहता हूं, भारतीयों को कम मत समझो. मैंने कहा था इंडिया तुम्हारा बाप है, तो इंडिया तुम्हारा बाप है. भारतीय जो कहते हैं, वो करते हैं.’

एक नज़र