NEP vs ITA LIVE: वानखेड़े में नेपाल की बैटिंग शुरू, इटली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और नेपाल की टीम बल्लेबाजी कर रही है। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के दौरान नेपाल और इटली पहली बार किसी T20 इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने उतरे हैं और दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।
दोनों टीमों पर जीत का दबाव
ग्रुप C का यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमों को अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। नेपाल हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ चार रन से मिली रोमांचक हार के बाद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है, जहां उसने टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करने के करीब पहुंचकर सबको चौंका दिया था।
किस खिलाड़ियों पर टिकी नजरें
नेपाल की उम्मीदें स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने और ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी के प्रदर्शन पर टिकी हैं। दूसरी ओर इटली को अपने नियमित कप्तान वेन मैडसेन की कमी खलेगी, जो कंधे की हड्डी खिसकने के कारण इस मैच से बाहर हैं।
पिच और मैच का समीकरण
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में “राइनोज़” कही जाने वाली नेपाली टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि हैरी मैनेंटी की कप्तानी वाली इटली टीम भी वर्ल्ड कप में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने और नेपाली समर्थकों की भारी भीड़ को शांत कराने के इरादे से मैदान में उतरी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी
