फरवरी में दस्तक देगी नई BMW X3 30 xDrive, लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग

bmw-x3-30-285739273-16x9_0

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में लग्जरी एसयूवी की बढ़ती मांग के बीच BMW अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने जा रही है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW जल्द ही भारत में अपनी नई प्रीमियम एसयूवी BMW X3 30 xDrive को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने न सिर्फ इसकी लॉन्च डेट तय कर दी है, बल्कि प्री-बुकिंग से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आ गई है।

भारत में लॉन्च होगी नई BMW X3 30 xDrive

BMW इंडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि नई BMW X3 30 xDrive को भारतीय बाजार में नए अवतार में पेश किया जाएगा। यह एसयूवी लग्जरी, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतर कॉम्बिनेशन लेकर आएगी, जिससे यह सेगमेंट में मौजूद अन्य प्रीमियम SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।

इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग

कंपनी ने साफ किया है कि लॉन्च से पहले BMW X3 30 xDrive के लिए प्री-बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इच्छुक ग्राहक 30 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से इस लग्जरी एसयूवी को बुक कर सकेंगे। प्री-बुकिंग BMW की ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप्स के जरिए की जा सकेगी।

कब होगी BMW X3 30 xDrive की लॉन्चिंग

BMW की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को भारत में 16 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमतों और वेरिएंट डिटेल्स का भी खुलासा किया जाएगा।

डिजाइन और फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव

नई BMW X3 30 xDrive में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी इसे ज्यादा दमदार इंजन के साथ पेश करेगी। इसके अलावा एसयूवी में नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस ADAS फीचर्स, एंबिएंट लाइटिंग और कई प्रीमियम सेफ्टी व कंफर्ट फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इन अपडेट्स के साथ BMW X3 पहले से ज्यादा मॉडर्न और टेक-लोडेड नजर आएगी।

 

एक नज़र