₹2 लाख डाउन पेमेंट में Tata Punch EV घर लाने का प्लान, जानिए बेस वेरिएंट की EMI और कुल खर्च का पूरा गणित

11_06_2024-0312_23736137-1770366258434_v-1770366920747_v

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं और ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करने का मन बना चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको Tata Punch EV के बेस वेरिएंट को फाइनेंस पर खरीदने की EMI, ब्याज और कुल खर्च की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Tata Punch EV की कीमत कितनी है
Tata Motors की ओर से Punch EV के बेस वेरिएंट Smart को ₹9.99 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। दिल्ली में इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने पर इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹10.45 लाख बैठती है। इसमें एक्स-शोरूम कीमत के अलावा लगभग ₹7 हजार आरटीओ चार्ज और करीब ₹39 हजार का इंश्योरेंस शामिल है।

₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितना होगा लोन
अगर ग्राहक ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो इसके बाद लगभग ₹8.45 लाख का कार लोन लेना होगा। आमतौर पर बैंक यह लोन करीब 9 फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध कराते हैं, जिसकी अवधि 7 साल तक रखी जा सकती है।

हर महीने कितनी देनी होगी EMI
₹8.45 लाख का लोन अगर 9 फीसदी की ब्याज दर पर 7 साल के लिए लिया जाता है, तो हर महीने करीब ₹13,597 की EMI चुकानी होगी। इस तरह सात साल की अवधि में ग्राहक लगभग ₹2.97 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर बैंक को देंगे।

कुल कितनी पड़ेगी Tata Punch EV
डाउन पेमेंट, ऑन-रोड कीमत और पूरे लोन पीरियड का ब्याज जोड़ दिया जाए, तो Tata Punch EV के बेस वेरिएंट Smart की कुल लागत करीब ₹13.42 लाख तक पहुंच जाती है। यानी फाइनेंस पर कार खरीदने पर इसकी कीमत एक्स-शोरूम प्राइस से काफी ज्यादा हो जाती है।

किन गाड़ियों से है Tata Punch EV का मुकाबला
भारतीय बाजार में Tata Punch EV को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला MG Windsor EV जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से माना जाता है।

 

एक नज़र