Amazon Sale से पहले धमाका: 7000mAh बैटरी वाला Realme का धांसू 5G फोन सिर्फ 12,999 रुपये में, जानें ऑफर और फीचर्स
अगर आप कम बजट में दमदार बैटरी और 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो रियलमी का यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका है। Realme ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट कर दिया है। अमेजन पर यह फोन अब सिर्फ 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। खास बात यह है कि 16 जनवरी से शुरू होने वाली रिपब्लिक डे सेल से पहले ही कंपनी ने इस फोन पर यह आकर्षक छूट दे दी है।
Realme Narzo 90x 5G पर मिला बड़ा प्राइस कट
Realme Narzo 90x 5G को कंपनी ने 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जबकि अमेजन पर इसका MRP 16,999 रुपये से शुरू होता है। अब इस फोन पर 1,000 रुपये का सीधा प्राइस कट किया गया है, जिसके बाद यह 13,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ ही बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह ग्राहक इस 5G फोन को महज 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर भी उपलब्ध हैं।
Realme Narzo 90x 5G के दमदार फीचर्स
Realme का यह बजट 5G फोन 6.8 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो HD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों और गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
यह स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP Sony IMX852 AI कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का दम
Realme Narzo 90x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। इसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है और इसमें AI फीचर्स के साथ डुअल 5G सिम सपोर्ट भी दिया गया है।
