27 जनवरी को भारत में दस्तक दे सकती है Redmi Note 15 Pro Series, लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक लीक डिटेल्स आईं सामने

Redmi-Note-15-Pro-Plus-1768580314184

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए नया सरप्राइज ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 15 Pro Series 5G को भारत में 27 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल होने की उम्मीद है, जिन्हें दिसंबर में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से भारतीय लॉन्च को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है।

27 जनवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च
SmartPrix की एक रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर टिप्स्टर योगेश बरार ने दावा किया है कि Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G भारत में 27 जनवरी को एंट्री कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 15 Series के प्रीमियम मॉडल होंगे, जिनमें दमदार प्रोसेसर और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स दिए जाएंगे।

Redmi Note 15 Pro+ 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Redmi Note 15 Pro 5G में क्या होगा खास
वहीं Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें Pro+ जैसा ही प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, लेकिन सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,580mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, हालांकि चार्जिंग स्पीड Pro+ मॉडल से थोड़ी कम रहने की संभावना है।

Android 15 और HyperOS 2 का मिलेगा सपोर्ट
लीक्स के अनुसार Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G दोनों स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करेंगे। कंपनी इन फोन्स के साथ चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर सकती है। हाल ही में Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro Series 5G को टीज भी किया था, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। इसके अलावा Redmi Note 15 Pro को Geekbench पर मॉडल नंबर 25080RABDI के साथ स्पॉट किया जा चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करता है।

 

एक नज़र