Redmi का धमाका आज: 108MP कैमरा और Snapdragon चिपसेट वाला Redmi Note 15 5G होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Redmi आज यानी 6 जनवरी को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई दमदार फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। Redmi Note 15 5G को आज सुबह 11 बजे भारतीय समयानुसार पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इसी इवेंट में कंपनी Redmi Pad 2 Pro टैबलेट भी लॉन्च करेगी, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग पूरे देश में की जाएगी।
Redmi Note 15 5G के दमदार डिस्प्ले फीचर्स
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक फोन में 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी। डिस्प्ले में Hydro Touch 2.0 सपोर्ट के साथ TÜV ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। मजबूती के लिए फोन में IP66 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखेगी।
Snapdragon प्रोसेसर और Android 15 का सपोर्ट
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 48 महीने तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर में चौकोर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।
108MP कैमरा और 5520mAh की बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Redmi Note 15 5G में OIS सपोर्ट के साथ 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। इसके अलावा फोन में एक अतिरिक्त कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मिलेगा। पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 1.6 दिन तक चल सकता है।
Redmi Note 15 5G की संभावित कीमत
Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत लगभग 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकता है।
