Shani Dhaiya से परेशान राशियों के लिए राहत की खबर, फरवरी से शुरू होने जा रहा है ‘गोल्डन फेज’

shani-dhaiya-1770175389

Shani Dhaiya: शनि ढैय्या का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे केवल नकारात्मक रूप में नहीं देखा जाता। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि ढैय्या के दौरान यदि व्यक्ति धैर्य, अनुशासन और सही कर्मों के मार्ग पर चलता है तो यह समय लाभकारी भी साबित हो सकता है। खास बात यह है कि फरवरी महीने में ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव शनि ढैय्या से प्रभावित कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं।

इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, फरवरी में धनु और सिंह राशि वालों के लिए परिस्थितियां तेजी से बदलने वाली हैं। इन दोनों राशियों पर इस समय शनि ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, लेकिन ग्रहों की स्थिति में बदलाव के चलते इनके जीवन में सकारात्मक मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है। इसे इन राशियों का ‘गोल्डन टाइम’ माना जा रहा है।

धनु राशि वालों के लिए फरवरी बनेगी वरदान
धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास रहने वाला है। शनि ढैय्या के बावजूद ग्रहों की अनुकूल चाल अचानक धन लाभ के संकेत दे रही है। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा गति पकड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए और बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय राहत देने वाला रहेगा और पुरानी बीमारियों में सुधार देखने को मिल सकता है। अटके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

सिंह राशि पर शनि ढैय्या, फिर भी चमकेगा भाग्य
सिंह राशि के जातकों के लिए भी फरवरी का महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं और बाजार या प्रोफेशनल फील्ड में आपकी साख बढ़ेगी। बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने के संकेत हैं, साथ ही विदेश यात्रा या विदेश जाने की योजना भी बन सकती है।

 

एक नज़र