Skoda Kylaq Base Variant EMI: ₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI, जानिए पूरी ऑन-रोड कीमत
अगर आप कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Skoda Kylaq का बेस वेरिएंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Skoda की यह SUV भारतीय बाजार में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ Classic वेरिएंट में उपलब्ध है। सवाल यह है कि अगर आप सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो हर महीने कितनी EMI देकर इस गाड़ी को घर लाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Skoda Kylaq Classic Manual की कीमत कितनी है
Skoda Kylaq के मैनुअल ट्रांसमिशन वाले बेस वेरिएंट Classic की एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है। अगर इस SUV को दिल्ली में खरीदा जाता है, तो एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रजिस्ट्रेशन टैक्स और इंश्योरेंस का खर्च भी जोड़ना होगा। दिल्ली में इस गाड़ी पर करीब 53 हजार रुपये RTO चार्ज और लगभग 34 हजार रुपये इंश्योरेंस देना होगा। इन सभी खर्चों के बाद Skoda Kylaq की ऑन-रोड कीमत करीब 8.55 लाख रुपये हो जाती है।
₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी देनी होगी EMI
अगर आप Skoda Kylaq Classic Manual खरीदने के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बैंक से करीब 6.55 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। मान लीजिए बैंक यह लोन 9 फीसदी की ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए देता है, तो ऐसे में आपको हर महीने करीब 10,548 रुपये की EMI चुकानी होगी।
लोन लेने पर कितनी महंगी पड़ेगी SUV
9 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 7 साल के लिए 6.55 लाख रुपये का लोन लेने पर आपको कुल करीब 2.30 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाने होंगे। इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर Skoda Kylaq Classic Manual की कुल लागत लगभग 10.86 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
किन गाड़ियों से होता है मुकाबला
Skoda Kylaq को कंपनी ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतारा है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon, Maruti Brezza, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी पॉपुलर SUVs से होता है।
