T20 वर्ल्ड कप 2026: सभी 20 टीमों के कप्तानों की पूरी लिस्ट, जानिए सबसे युवा और सबसे उम्रदराज कप्तान
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और श्रीलंका की टीम ने 2 फरवरी को अपना स्क्वॉड अंतिम रूप दिया। वहीं, टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पहली टीम थी, जिसने 20 दिसंबर 2025 को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। अब जब सभी टीमों की घोषणा हो चुकी है, तो जानिए कौन कौन टीम अपने कप्तान के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी।
ग्रुप-ए के कप्तान
भारत की कमान इस बार 35 साल के सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। यह उनका पहला T20 वर्ल्ड कप है, जबकि पिछली बार रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी करते हुए खिताब जीता था। पाकिस्तान की टीम की कप्तानी 32 साल के सलमान अली आगा करेंगे। नामीबिया के कप्तान 30 साल के गेरहार्ड इरास्मस हैं, नीदरलैंड के 29 साल के स्कॉट एडवर्ड्स टीम की अगुवाई करेंगे और USA की कमान 32 साल के मोनंक पटेल संभालेंगे।
ग्रुप-बी के कप्तान
ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, ओमान, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया 34 साल के मिचेल मार्श के नेतृत्व में उतरेगा। आयरलैंड की कप्तानी 35 साल के पॉल स्टर्लिंग करेंगे। ओमान के कप्तान 36 साल के जतिंदर सिंह हैं। श्रीलंका के 36 साल के दशुक शनाका टीम का नेतृत्व करेंगे। जिम्बाब्वे की कमान 39 साल के सिकंदर रजा के पास होगी, जो ICC T20I रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।
ग्रुप-सी के कप्तान
इस ग्रुप में इंग्लैंड, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। इटली की कमान 42 साल के वेन मैडसेन के पास होगी, जो इस टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे। नेपाल की कप्तानी 23 साल के रोहित पौडेल करेंगे, जो सबसे युवा कप्तान होंगे। स्कॉटलैंड की टीम 38 साल के रिची बेरिंगटन के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी 32 साल के शे होप के पास है।
ग्रुप-डी के कप्तान
ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और UAE शामिल हैं। अफगानिस्तान की कप्तानी 27 साल के राशिद खान करेंगे। कनाडा की टीम के कप्तान 23 साल के दिलप्रीत बाजवा होंगे, जिनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे, साउथ अफ्रीका की टीम एडन मारक्रम के नेतृत्व में उतरेगी और UAE की कमान 31 साल के मुहम्मद वसीम के पास होगी।
