Tata Punch Facelift CNG: 1 लाख की Down Payment के बाद EMI कितनी होगी, जानें पूरी डिटेल

tata-punch-launch-020531-1768306403883-1768986035029

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch Facelift लॉन्च किया है। इस एसयूवी के CNG वेरिएंट को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितनी EMI देना होगी।

Tata Punch Facelift CNG वेरिएंट की कीमत
Tata Punch Facelift का Smart CNG वेरिएंट बेस मॉडल 6.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। दिल्ली में इसे खरीदने पर 47 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्‍स और करीब 37 हजार रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। इसके बाद दिल्ली में Tata Punch Facelift की ऑन-रोड कीमत 7.54 लाख रुपये हो जाती है।

EMI और लोन डिटेल्स
अगर ग्राहक 9% ब्याज दर पर 6.54 लाख रुपये का कार लोन 7 साल के लिए लेते हैं, तो उन्हें हर महीने 10,526 रुपये की EMI देनी होगी। सात साल में कुल ब्याज लगभग 2.30 लाख रुपये बनेगा। इस हिसाब से Tata Punch Facelift CNG का कुल खर्च एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड कीमत और ब्याज मिलाकर करीब 9.84 लाख रुपये पहुंच जाएगा।

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला
Tata Punch Facelift को कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Nissan Magnite, Renault Kiger और Hyundai Exter जैसी कारों के साथ सीधे मुकाबले में लाया गया है। इसके फीचर्स, कीमत और CNG वेरिएंट इसे इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

 

एक नज़र