YouTube पर रिकॉर्ड तोड़ रहा किशोर कुमार का ये आइकॉनिक गाना, 62 साल बाद भी 496 मिलियन व्यूज के साथ बना फैंस का फेवरेट

kishorekkumarsong-1769084549494

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सदाबहार गायक किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी उतना ही असरदार है, जितना दशकों पहले हुआ करता था। पुराने गीतों की बात हो और किशोर कुमार का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं। इसी कड़ी में उनका एक सैड सॉन्ग यूट्यूब पर इतिहास रच चुका है, जिसे रिलीज हुए 62 साल बीत चुके हैं, लेकिन लोकप्रियता आज भी चरम पर है।

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया किशोर कुमार का गीत

सुरों के सरताज किशोर कुमार के करियर में कई यादगार गाने शामिल हैं, लेकिन यूट्यूब पर व्यूज के मामले में जिस गीत ने सभी को पीछे छोड़ दिया है, वह है फिल्म मिस्टर एक्स इन मुंबई का मशहूर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’। यह फिल्म साल 1964 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस गीत ने उसी दौर में श्रोताओं के दिलों में खास जगह बना ली थी।

496 मिलियन व्यूज के साथ बना डिजिटल रिकॉर्ड

किशोर कुमार के इस सैड सॉन्ग को यूट्यूब चैनल ‘बॉलीवुड क्लासिक’ पर अपलोड किया गया है। अब तक इस गाने को 496 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 2.8 मिलियन से अधिक लाइक्स इसे मिल चुके हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो करीब 12 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और तब से लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रहा है।

आज भी उतना ही असरदार है गाने का जादू

‘मेरे महबूब कयामत होगी’ को किशोर कुमार के सबसे आइकॉनिक सॉन्ग्स में गिना जाता है। इस गीत की भावनात्मक गहराई और दर्द भरी आवाज आज भी श्रोताओं को भावुक कर देती है। यही वजह है कि इस गाने को समय-समय पर कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में रीमेक भी किया जा चुका है।

किशोर कुमार के नाम हैं हजारों गीत

किशोर कुमार ने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में 1940 से 1987 के बीच करीब 16,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। ‘ओल्ड इज गोल्ड’ की मिसाल बन चुके उनके गीत आज भी हर उम्र के लोगों की पसंद बने हुए हैं। अगर आप भी किशोर कुमार के फैन हैं, तो ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए।

 

एक नज़र