श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा: पुलिस और SSB ने मिलकर बढ़ाई गश्त

3857770b-9229-436a-895d-fb5afd6b9f07_1769607697834

श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले में इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि को रोकना और सीमा पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में दोनों बलों की टीमें पैदल गश्त कर रही हैं और सीमा से आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बुधवार को थाना सिरसिया क्षेत्र के सुइया बॉर्डर पर एक विशेष गश्त अभियान चलाया गया, जिसमें बॉर्डर एरिया की बारीकी से जांच की गई। स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

 

एक नज़र