UP Police Recruitment 2026: कंप्यूटर ग्रेड-A के 1352 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-A भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से इस भर्ती अभियान के तहत 1352 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर लें। अंतिम तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UP Police Computer Grade-A Recruitment: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले UP पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर दिख रहे Computer Grade-A Recruitment लिंक पर क्लिक करें
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
- सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें
- आवेदन सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें
UP Police Computer Grade-A Vacancy Details: पदों का विवरण
इस भर्ती के जरिए कुल 1352 पद भरे जाएंगे—
- अनारक्षित (UR) – 545 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 134 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 364 पद
- अनुसूचित जाति (SC) – 283 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 26 पद
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन करने की अंतिम तारीख: 15 जनवरी 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 15 जनवरी 2026
- फीस समायोजन की अंतिम तिथि: 18 जनवरी 2026
