रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन; नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट समेत 9 पद शामिल
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से यह भर्ती CEN 05/2026 के तहत की जा रही है। पात्र उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 17 से 26 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।
इन 9 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे की इस भर्ती में पैरामेडिकल श्रेणी के कुल नौ तरह के पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 365 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों का विवरण इस प्रकार है:
- नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – 365 पद
- फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) – 118 पद
- हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II – 43 पद
- लैब असिस्टेंट ग्रेड II – 31 पद
- रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन – 25 पद
- ईसीजी टेक्नीशियन – 4 पद
- ऑप्टोमेट्रिस्ट – 2 पद
- डायलिसिस टेक्नीशियन – 1 पद
- ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट – 1 पद
इस भर्ती अभियान के जरिए पैरामेडिकल श्रेणी के सभी 590 पदों को भरा जाएगा।
14 अक्टूबर है आवेदन की अंतिम तारीख
RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन पत्र में बदलाव करना है तो 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें। इसके बाद पैरामेडिकल भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। नए उम्मीदवारों को पहले अपना अकाउंट बनाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन के बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करके आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें से 400 रुपये कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT में शामिल होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे।
एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन यानी PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। CBT में शामिल होने के बाद बैंक शुल्क काटकर लागू राशि वापस कर दी जाएगी।
CBT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के सभी निर्धारित चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित पैरामेडिकल पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
