1 फरवरी से बदलेगी ग्रहों की चाल, चालीसा योग से इन राशियों पर मंडरा सकता है संकट

4-1769672817

फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को शुक्र और शनि ग्रह आपस में 40 अंश की दूरी पर स्थित होकर एक विशेष ज्योतिषीय संयोग चालीसा योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि को मित्र ग्रह माना जाता है, ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा भी हो सकता है। इन राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

मेष राशि के लिए बढ़ सकते हैं खर्च और नुकसान
मेष राशि के जातकों के लिए चालीसा योग बारहवें भाव में बन रहा है, जिसे खर्च और हानि का भाव माना जाता है। इस अवधि में आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। पैसों से जुड़े फैसले अकेले लेने से बचें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखना इस समय सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। उपाय के तौर पर नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना गया है।

सिंह राशि को रिश्तों और छवि को लेकर रहना होगा सतर्क
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग थोड़ी सावधानी का संकेत दे रहा है। शुक्र और शनि दोनों ही सूर्य के विरोधी ग्रह माने जाते हैं, जिससे गलत संगति आपकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। मन में अनावश्यक चिंताएं बनी रह सकती हैं और मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा भी हो सकती है। इस दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। किसी को उधार देने या लेने से बचना समझदारी भरा फैसला रहेगा। उपाय के रूप में सूर्य देव की उपासना और प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना शुभ फल दे सकता है।

वृश्चिक राशि को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चालीसा योग एकाग्रता में कमी ला सकता है। जरूरी कामों से ध्यान भटककर फालतू बातों में उलझने की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़े मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल न होने के कारण हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। बिना जांच-पड़ताल किसी पर भरोसा करना, खासकर आर्थिक मामलों में, नुकसानदेह साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों और गले से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। उपाय के रूप में भगवान शिव की आराधना के साथ योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा।

 

एक नज़र