2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Maruti Suzuki Victoris, बेस वेरिएंट LXI पर कितनी बनेगी EMI? पूरी गणित यहां समझें

Maruti-Victoris-1761113752655-1768476615457

नई दिल्ली। देश की दिग्गज कार निर्माता Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अलग-अलग सेगमेंट की गाड़ियां पेश करती है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में कंपनी की ओर से Maruti Suzuki Victoris को उतारा गया है, जो स्टाइल, फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के चलते ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अगर आप भी Victoris के बेस वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करके इसे घर लाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि हर महीने जेब से कितनी EMI जाएगी।

Maruti Suzuki Victoris LXI की कीमत कितनी है

Maruti Suzuki Victoris को कंपनी कई वेरिएंट्स में ऑफर करती है, जिसमें बेस वेरिएंट LXI है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है, तो करीब 1.05 लाख रुपये आरटीओ शुल्क, लगभग 51 हजार रुपये इंश्योरेंस और करीब 10,499 रुपये टीसीएस चार्ज देना होता है। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Victoris LXI की ऑन-रोड कीमत करीब 12.16 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितना होगा लोन

अगर ग्राहक 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष रकम के लिए बैंक से फाइनेंस कराना होगा। आमतौर पर बैंक एक्स-शोरूम कीमत पर लोन देता है। ऐसे में 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद करीब 10.16 लाख रुपये का कार लोन लेना पड़ेगा।

हर महीने कितनी देनी होगी EMI

मान लें कि बैंक 9 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए 10.16 लाख रुपये का लोन देता है। इस स्थिति में ग्राहक को हर महीने करीब 16,359 रुपये की EMI चुकानी होगी। यह EMI अगले सात साल तक देनी होगी, जिससे कार खरीदने का बोझ धीरे-धीरे आसान किस्तों में बंट जाता है।

कुल मिलाकर कार कितनी महंगी पड़ेगी

अगर 9 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 7 साल के लिए लोन लिया जाता है, तो इस दौरान ग्राहक करीब 3.57 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाएगा। इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर Maruti Suzuki Victoris की कुल लागत लगभग 15.74 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

किन SUVs से होता है मुकाबला

Maruti Suzuki Victoris को कंपनी चार मीटर से बड़ी SUV के रूप में पेश कर रही है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara के अलावा Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV700 और Scorpio N जैसी लोकप्रिय SUVs से होता है।

 

एक नज़र