प्रेगनेंसी में भूलकर भी न करें ये गलतियां! छोटी सी लापरवाही मां और गर्भस्थ शिशु के लिए बन सकती है खतरा

a-5

नई दिल्ली: गर्भावस्था हर महिला के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील दौर होता है। इस दौरान मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। सुरक्षित प्रेगनेंसी के लिए खानपान से लेकर दैनिक गतिविधियों तक हर कदम पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में छोटी सी लापरवाही भी जटिलताओं का कारण बन सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कुछ कामों से विशेष रूप से बचना चाहिए।

बार-बार झुककर सामान उठाने से बचें

गर्भावस्था के दौरान बार-बार झुककर किसी भी वस्तु को उठाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और परेशानी होने की आशंका बढ़ सकती है।

शुरुआती तीन महीनों में खानपान का रखें विशेष ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पालतू जानवरों से रखें दूरी

यदि घर में कुत्ता या बिल्ली जैसे पालतू जानवर हैं तो गर्भावस्था के दौरान उनसे दूरी बनाए रखना बेहतर माना जाता है। इस दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

भारी सामान उठाने की गलती न करें

गर्भवती महिलाओं को भारी या अधिक वजन वाला सामान उठाने से बचना चाहिए। विशेष रूप से गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में इस तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

रासायनिक उत्पादों के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

घर में उपयोग होने वाले फिनाइल, हार्पिक और अन्य रासायनिक उत्पादों के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

लगातार खड़े होकर काम करने से बचें

यदि गर्भवती महिला घर के काम करती हैं तो लंबे समय तक लगातार खड़े होकर काम नहीं करना चाहिए। बीच-बीच में आराम करना और बैठकर काम करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।

 

एक नज़र