बसंत पंचमी पर स्टडी रूम में करें ये वास्तु उपाय, बच्चों की पढ़ाई में आएगी तेजी और एकाग्रता
बसंत पंचमी का पावन त्योहार 2026 में 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है और माना जाता है कि पूजा से अज्ञान का अंधकार दूर होकर ज्ञान का प्रकाश फैलता है। यही वजह है कि विद्यार्थियों के लिए बसंत पंचमी का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन सिर्फ सरस्वती पूजा ही नहीं, बल्कि स्टडी रूम में कुछ वास्तु उपाय भी करने चाहिए। इन उपायों से बच्चों की पढ़ाई में सुधार, एकाग्रता और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
स्टडी रूम में सरस्वती-गणेश की तस्वीर/मूर्ति रखें
बसंत पंचमी के दिन स्टडी रूम में माता सरस्वती और भगवान गणेश की तस्वीर या प्रतिमा रखने से शिक्षा जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं। सरस्वती और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर आप अपने स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं।
दीवार का रंग ऐसा रखें, जो बुद्धि बढ़ाए
वास्तु के अनुसार बसंत पंचमी पर स्टडी रूम की दीवार हल्का हरा रंग करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और बच्चों की तार्किक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा आसमानी और बादामी रंग भी शुभ माने जाते हैं। लेकिन नीला, काला और लाल रंग स्टडी रूम की दीवार पर नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये रंग पढ़ाई में बाधा और मानसिक अस्थिरता ला सकते हैं।
स्टडी रूम से ये चीजें हटाएं
वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में वीडियो गेम्स, रद्दी, टीवी जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इन वस्तुओं के कारण मन बार-बार भटकता है और एकाग्रता टूटती है।
पढ़ाई की टेबल का सही दिशा में होना जरूरी
माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई की टेबल को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में टेबल रखने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
किताबों की आलमारी को रखें दक्षिण या पश्चिम दिशा में
स्टडी रूम में किताबों की आलमारी को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में रखी किताबों की अलमारी ज्ञान में वृद्धि करती है।
टेबल लैंप को आग्नेय कोण में रखें
यदि स्टडी रूम में टेबल लैंप है तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखें। वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखा टेबल लैंप शुभ माना जाता है।
मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित करें
बसंत पंचमी के पावन दिन स्टडी रूम में माता सरस्वती को पीले फूल अर्पित करने से उनकी कृपा बनी रहती है और बच्चों की पढ़ाई में सफलता मिलती है।
