Ayushman Bharat के 8 साल पूरे: 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को ₹5 लाख तक का हेल्थ कवर, PM मोदी ने बताई योजना की बड़ी उपलब्धियां

navbharatlive2026-09-230yszudpha

नई दिल्ली: आयुष्मान भारत योजना को बुधवार यानी 23 सितंबर को 8 साल पूरे हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजना बताया।

PM मोदी ने गिनाईं योजना की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 8 साल पहले आयुष्मान भारत की शुरुआत इस उद्देश्य से की गई थी कि हर भारतीय को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि आज 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, इस योजना के जरिए इलाज के खर्च में बड़ी बचत हुई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिला है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 500 करोड़ से ज्यादा विजिट

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घरों के करीब पहुंच रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा बार लोग पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिली है।

48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत 13 करोड़ से ज्यादा बार अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा का लाभ दिया गया है।

वहीं, अब तक 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

39 हजार से ज्यादा अस्पताल योजना से जुड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत देशभर में 39 हजार से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इन अस्पतालों के जरिए करोड़ों लोगों को इलाज की सुविधा मिली है।

मंत्रालय ने कहा कि योजना के जरिए गुणवत्तापूर्ण अस्पताल सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने और परिवारों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

जेपी नड्डा ने भी बताईं योजना की उपलब्धियां

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल पहले ‘सेवा का संकल्प’ लिया था, जिसने लाखों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदलने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर करने, 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने और 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को इलाज का लाभ मिलने के साथ योजना देशभर के परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

गरीब परिवारों के लिए इलाज का खर्च कम करने का दावा

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आयुष्मान भारत ने करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाई है। उन्होंने कहा कि योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए इलाज के खर्च की चिंता कम करने में मदद कर रही है।

 

एक नज़र