Tata Sierra खरीदने का प्लान बना रहे हैं? शोरूम जाने से पहले जान लें कितना लंबा है वेटिंग पीरियड

tata-sierra-suv-020649-1770878745257_v

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता टाटा मोटर्स की नई मिड-साइज SUV Tata Sierra को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने इस आइकॉनिक नामplate को नए अवतार में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। लॉन्च के साथ ही इसकी डिमांड इतनी तेज रही कि अब इसे खरीदने वालों को डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अगर आप भी Tata Sierra लेने का मन बना रहे हैं, तो शोरूम पहुंचने से पहले इसका वेटिंग पीरियड जान लेना जरूरी है।

बाजार में क्यों बढ़ रही Tata Sierra की मांग?
टाटा मोटर्स ने Sierra को मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा है, जहां पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसके बावजूद, दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और टाटा ब्रांड की भरोसेमंद छवि की वजह से लॉन्च के बाद से ही इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि कई वेरिएंट्स पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Tata Sierra के लिए कितना करना होगा इंतजार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Sierra के लिए फिलहाल 3 महीने से लेकर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, यह इंतजार सभी वेरिएंट्स के लिए समान नहीं है और अलग-अलग ट्रिम्स पर अलग वेटिंग टाइम देखने को मिल रहा है।

किस वेरिएंट पर कितना वेटिंग पीरियड?
रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Sierra को Smart Plus, Pure, Pure Plus, Adventure, Adventure Plus और Accomplished वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इनमें Adventure, Adventure Plus और Accomplished वेरिएंट्स के लिए करीब 3 से 4 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। Pure और Pure Plus वेरिएंट्स पर लगभग 5 महीने का वेटिंग पीरियड बताया जा रहा है, जबकि बेस वेरिएंट Smart Plus के लिए ग्राहकों को 6 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

लॉन्च के साथ ही मिली बंपर बुकिंग
Tata Sierra को लॉन्च के बाद जबरदस्त बुकिंग मिली है। कंपनी ने 16 दिसंबर 2025 से इसकी बुकिंग शुरू की थी और कुछ ही समय में देशभर से करीब 70,000 बुकिंग दर्ज की गई थीं। इसके बाद भी लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं, जिससे वेटिंग पीरियड और बढ़ गया है।

फीचर्स में है पूरी प्रीमियम SUV की झलक
Tata Sierra को फीचर्स के मामले में बेहद एडवांस बनाया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, Hypr HUD, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, Sonic Shaft साउंड बार, 5G कनेक्टिविटी और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस में कितना दम?
Tata Sierra में 1.5 लीटर क्षमता के तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन से 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क मिलता है। दूसरा 1.5 लीटर रेवोट्रॉन इंजन 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। वहीं डीजल ऑप्शन में 1.5 लीटर इंजन से 118 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

क्या है Tata Sierra की कीमत?
Tata Motors ने Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू रखी है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये तक जाती है।

 

एक नज़र