मथुरा में ई-रिक्शा चालक अस्पताल लेकर आया जिंदा सांप, इलाज के लिए डॉक्टरों से हुई बहस, सड़क पर जाम

sanp-mtr-1768275999711

मथुरा के जिला अस्पताल में सोमवार को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। शिवाजी नगर निवासी 39 वर्षीय ई-रिक्शा चालक दीपक हाथ में जिंदा सांप लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने पहुंचा। सांप के साथ अस्पताल में आते ही मरीज, तीमारदार और डॉक्टर सभी दहशत में आ गए। दीपक ने बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है और उसे तुरंत इलाज चाहिए।

चिकित्सकों ने सुरक्षा के लिए सांप बाहर रखने को कहा

चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर और अन्य मरीजों की सुरक्षा का हवाला देते हुए दीपक से कहा कि सांप को बाहर रखकर ही इलाज कराया जा सकता है। यह सुनकर नाराज दीपक अस्पताल के बाहर आ गया और अपने ई-रिक्शे को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया।

सांप के हाथ में होने से सड़क पर हड़कंप और जाम

दीपक के हाथ में जिंदा सांप देखकर राहगीर डर गए और लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दीपक को समझाया। पुलिस के दबाव पर उसने सांप को डिब्बे में बंद किया और दोबारा अस्पताल के अंदर गया।

अंततः इलाज के बाद राहत मिली

अस्पताल में लौटकर चिकित्सकों ने दीपक को तुरंत एंटी-स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया। इलाज के बाद दीपक सुरक्षित रूप से अस्पताल से रवाना हुआ। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के कारण मरीज को पहले सांप को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कहा गया था।

 

एक नज़र