Oppo Reno 15 Series 5G आज से सेल में, जानें कीमत, बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI विकल्प

Oppo-Reno-15-Series-Launched-in-India-1767859486354-1768279507393

नई दिल्ली। Oppo ने हाल ही में अपनी नई Oppo Reno 15 Series 5G और Oppo Pad 5 लॉन्च की थी। अब 13 जनवरी दोपहर 12 बजे IST से इन सभी नए डिवाइस की सेल शुरू हो गई है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं – Oppo Reno 15 5G, Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G

Oppo Reno 15 5G की कीमत और वैरिएंट

Reno 15 5G के बेस मॉडल 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत ₹48,999 और 12GB + 512GB RAM मॉडल ₹53,999 है।

Reno 15 Pro 5G और Pro Mini 5G की कीमत

Reno 15 Pro 5G के बेस वेरिएंट 12GB + 256GB की कीमत ₹67,999 जबकि Reno 15 Pro Mini 5G का बेस वेरिएंट ₹59,999 से शुरू होता है। कंपनी चुनिंदा बैंक पार्टनर के क्रेडिट कार्ड और UPI भुगतान पर 10% इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है।

नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस

ग्राहक प्रमुख फाइनेंस कंपनियों के जरिए 15 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट के साथ नो-कॉस्ट EMI का फायदा ले सकते हैं। पुराने हैंडसेट को Reno 15 Series 5G में एक्सचेंज करने पर ₹2,000 तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और वारंटी

ओप्पो अपने ग्राहकों को 180 दिन की फ्री स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रहा है। साथ ही, Reno 15 Series 5G के साथ Oppo Enco Buds 3 Pro+ खरीदने पर बड्स पर 50% तक का डिस्काउंट कूपन मिलेगा।

खरीदने के तरीके

नई Oppo Reno 15 Series 5G आप Flipkart, Amazon, Oppo इंडिया ऑनलाइन स्टोर और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।

 

एक नज़र