सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी: बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, जानें जबरदस्त फायदे

शरीर की सेहत केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि अंदरूनी सफाई से भी तय होती है। इसके लिए महंगे उपायों की जरूरत नहीं। हर सुबह उठते ही खाली

नई दिल्ली: शरीर की सेहत केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि अंदरूनी सफाई से भी तय होती है। इसके लिए महंगे उपायों की जरूरत नहीं। हर सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पीना बेहद फायदेमंद है। यह सरल आदत पाचन प्रणाली को मजबूत करती है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और सेहत में सुधार लाती है। आयुष मंत्रालय ने भी इस घरेलू नुस्खे को सुरक्षित और लाभकारी बताया है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
एक्सपर्ट बताते हैं कि गुनगुना नींबू पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को बढ़ाता है। नींबू में भरपूर विटामिन-सी मौजूद होता है, जो शरीर की सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय रखता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

वजन घटाने और पाचन में सहायक
गुनगुना नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को घटाने में मदद करता है। नियमित सेवन से पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

लिवर और त्वचा के लिए फायदेमंद
नींबू पानी लिवर को डिटॉक्स करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे यह मजबूत और स्वस्थ रहता है। इसके अलावा, नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी त्वचा को साफ, चमकदार और जवां बनाए रखते हैं। मुंहासे कम होते हैं, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और चेहरे का निखार आता है।

कैसे बनाएं और पीएं
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी शहद डाल सकते हैं, लेकिन चीनी से बचें। ध्यान रहे कि पानी बहुत गर्म न हो, सिर्फ गुनगुना पर्याप्त है।

 

एक नज़र