2 लाख की डाउन पेमेंट में MG Comet EV घर लाने का मौका, बेस वेरिएंट पर कितनी बनेगी EMI और कुल खर्च, जानिए पूरी गणना

Screenshot 2023-11-24 at 11.33.31 AM-1

नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच MG Motors की MG Comet EV शहरी ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। अगर आप भी इस किफायती इलेक्ट्रिक कार के बेस वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितनी EMI देनी होगी और कुल खर्च कितना बैठेगा, यह जानना आपके लिए जरूरी है।

MG Comet EV Executive की कीमत और ऑन-रोड खर्च
MG की ओर से Comet EV का बेस वेरिएंट Executive नाम से बेचा जा रहा है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है, तो इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण आरटीओ शुल्क नहीं देना पड़ता, हालांकि करीब 32 हजार रुपये इंश्योरेंस पर खर्च करने होते हैं। इसके बाद MG Comet EV Executive की ऑन-रोड कीमत लगभग 7.82 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है।

दो लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप MG Comet EV Executive को दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो शेष राशि करीब 5.82 लाख रुपये बैंक से फाइनेंस करानी होगी। मान लीजिए बैंक 9 फीसदी की ब्याज दर पर सात साल के लिए कार लोन देता है, तो इस स्थिति में हर महीने करीब 9,365 रुपये की EMI चुकानी होगी। यह EMI पूरे सात साल तक देनी पड़ेगी।

सात साल में कितनी महंगी पड़ेगी कार
9 फीसदी ब्याज दर पर सात साल के लिए लिए गए इस कार लोन में आपको कुल मिलाकर लगभग 2.04 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाने होंगे। इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज जोड़ने के बाद MG Comet EV की कुल कीमत करीब 9.86 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

किन कारों से है MG Comet EV का मुकाबला
MG Comet EV को कंपनी ने एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV से माना जाता है। वहीं कीमत और सेगमेंट के लिहाज से इसे Maruti Alto K10, Wagon R, Celerio, Baleno, Fronx, Renault Kwid और Tata Punch जैसी लोकप्रिय कारों से भी चुनौती मिलती है।

 

एक नज़र