गर्मी से पहले Voltas के शेयरों में जोरदार उछाल, 52 हफ्ते का नया हाई, फरवरी में हर साल रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड

VOLTAS-SHARE-1770891202777_v

नई दिल्ली। जैसे-जैसे गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे टाटा ग्रुप की कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी वोल्टास लिमिटेड के शेयरों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 12 फरवरी के कारोबारी सत्र में वोल्टास के शेयरों ने नया 52-वीक हाई बनाते हुए 1546 रुपये का स्तर छू लिया। बाजार संकेत दे रहा है कि आने वाले महीनों में एयर कंडीशनर की संभावित मांग को निवेशक पहले ही शेयर की कीमतों में शामिल कर रहे हैं।

52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा शेयर
कारोबार के दौरान वोल्टास के शेयर 1502 रुपये पर खुले और दिन में मजबूती के साथ 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर बना लिया। इंट्रा-डे में शेयर करीब 2 फीसदी चढ़कर 1535 रुपये पर बंद हुआ। सालाना उच्च स्तर पर पहुंचना केवल कीमतों में बढ़त नहीं, बल्कि कंपनी के भविष्य के प्रदर्शन को लेकर बाजार के मजबूत भरोसे को भी दर्शाता है।

क्यों बढ़ रही है Voltas के शेयरों की चमक?
वेल्थ मैनेजर और स्वतंत्र बाजार विशेषज्ञ अभिषेक भट्ट के मुताबिक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सुधार के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। एयर कंडीशनर की मांग में मौसमी तेजी, वोल्टास की मजबूत ब्रांड पोजिशनिंग और कच्चे माल की लागत में स्थिरता कंपनी के लिए सकारात्मक कारक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि यदि इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा रहती है, तो कंपनी की बिक्री और मार्जिन दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।

टेक्निकल चार्ट पर क्या कहते हैं संकेत?
अभिषेक भट्ट के अनुसार, टेक्निकल चार्ट पर वोल्टास का शेयर साफ तौर पर अपट्रेंड में बना हुआ है। इसमें ‘हायर हाई–हायर लो’ का पैटर्न बरकरार है, जो आगे भी तेजी के संकेत देता है। हालिया ब्रेकआउट के बाद अब पहले का रेजिस्टेंस लेवल सपोर्ट की भूमिका निभा सकता है।

ये हैं Voltas के अहम सपोर्ट और टारगेट लेवल
विशेषज्ञों के मुताबिक, वोल्टास के शेयर के लिए 1450 से 1460 रुपये का दायरा पहला सपोर्ट जोन है, जबकि 1400 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट देखा जा रहा है। ऊपर की ओर अगला संभावित रेजिस्टेंस और टारगेट 1520 से 1550 रुपये के बीच माना जा रहा है। अगर शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर के ऊपर टिकता है और वॉल्यूम का समर्थन मिलता है, तो तेजी का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। हालांकि ऊंचे स्तरों पर अल्पकालिक मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

एक नज़र