UP Police Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A पदों पर बंपर भर्ती, जानें सैलरी से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी पुलिस विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर लें।
सेलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यह वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अंतर्गत होगा, जिसमें पे बैंड 5200-20200 रुपये और ग्रेड पे 2400 रुपये शामिल है।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1352 पदों को भरा जाएगा। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 545 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 134 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 364 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 283 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 26 पद निर्धारित किए गए हैं।
ऐसे करें आवेदन प्रक्रिया पूरी
उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर नोटिस सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। यहां पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
आवेदन शुल्क की जानकारी
इस भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
