IND vs SA: कब और कितने बजे शुरू होंगे भारत-साउथ अफ्रीका महिला टी20 मुकाबले, पूरा शेड्यूल और टाइमिंग जान लें वरना छूट सकता है मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है, जो आगामी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होगा और दोनों टीमों ने इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में मैच के सही समय को जानना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी मुकाबला मिस न हो।
पहला मुकाबला रात साढ़े 9 बजे, दूसरे मैच का समय अलग
भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा और देर रात तक चल सकता है। वहीं दूसरे मुकाबले के समय में बदलाव किया गया है। सीरीज का दूसरा मैच 19 अप्रैल को शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले दोनों मैच डरबन में ही खेले जाएंगे, लेकिन दोनों की टाइमिंग अलग-अलग है।
तीसरे और चौथे मैच फिर रात में, आखिरी मुकाबला शाम को
सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 अप्रैल को रात 9:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मैच 25 अप्रैल को भी इसी समय यानी रात 9:30 बजे शुरू होगा। ये दोनों मुकाबले जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी के विलोमूर पार्क में आयोजित होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। कुल मिलाकर पांच में से तीन मुकाबले रात 9:30 बजे और दो मुकाबले शाम 5:30 बजे खेले जाएंगे।
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का अहम पड़ाव
इस सीरीज को आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह टूर्नामेंट जून में इंग्लैंड में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने होंगी, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
IND vs SA टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
17 अप्रैल: पहला टी20, किंग्समीड, डरबन – रात 9:30 बजे
19 अप्रैल: दूसरा टी20, किंग्समीड, डरबन – शाम 5:30 बजे
22 अप्रैल: तीसरा टी20, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग – रात 9:30 बजे
25 अप्रैल: चौथा टी20, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग – रात 9:30 बजे
27 अप्रैल: पांचवां टी20, विलोमूर पार्क, बेनोनी – शाम 5:30 बजे
दोनों टीमों की स्क्वॉड पर एक नजर
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।
साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।
